Hyderabad Gangrape: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर उजागर करने की धमकी देकर दो पड़ोसियों ने महिला का किया गैंगरेप, गिरफ्तार
हैदराबाद, 19, दिसंबर: तेलंगाना (Telangana) के हैदराबाद (Hyderbad) के एसआर नगर में 13 दिसंबर को दो लोगों ने एक विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. कथित तौर पर उसे धमकी दी कि वे उसके परिवार को उसके संबंध के बारे में सूचित करेंगे. एक दिन बाद महिला और उसके प्रेमी ने खुद को मारने के लिए कीटनाशक का सेवन किया लेकिन बच गई. हालांकि, यह पूरा मामला शुक्रवार को तब सामने आया जब स्वस्थ हो रही महिला की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई. रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी जो उसके पड़ोसी हैं उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. यह भी पढ़ें: Cyberabad GangRape Case: कोर्ट ने महिला से गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ सुनाई उम्रकैद की सजा
विवाहित महिला कंस्ट्रक्शन वर्कर हैं और उसका कथित तौर पर अपने एक सहकर्मी के साथ अफेयर चल रहा था. 13 दिसंबर को वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर से निकली थी. दो लोगों ने उसे रोका और उसके परिवार के सदस्यों को उसके प्रेम प्रसंग के बारे में बताने की धमकी दी. पुलिस के अनुसार, वे उसे एक खाली कमरे में ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.
14 दिसंबर को महिला और उसका प्रेमी विकाराबाद जिले में सुनसान जगह पर गए, जहां दोनों ने कीटनाशक खा लिया. उसके प्रेमी ने बेहोश होने से पहले परिवार के एक सदस्य को फोन कर स्थिति के बारे में बताया. इसके बाद, दोनों का पता लगाया गया और उन्हें चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल ले जाया गया, द टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया. शुक्रवार को महिला ने चिकित्सा सुविधा में होश में आने के बाद पुलिस को यौन शोषण की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2021 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

