हैदराबाद: फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, हादसे में एक की मौत, 3 घायल, देखें हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

हैदराबाद के रायदुर्गम इलाके में बायोडायवर्सिटी जंक्शव के पास स्थित फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार पर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार फ्लाईओवर की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नीचे वाली सड़क पर आ गिरी. इस हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई है, जबकि कार ड्राइवर समेत तीन लोग जख्मी बताए जा रहे हैं.

फ्लाईओवर से गिरी अनियंत्रित कार (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद (Hyderabad) के रायदुर्गम इलाके में स्थित एक फ्लाईओवर (Flyover) के पास शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार फ्लाईओवर (Cal Falls from Flyover) से नीचे गिर गई. जानकारी के अनुसार, बायोडायवर्सिटी जंक्शन (Biodiversity Junction) के पास स्थित फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार पर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार फ्लाईओवर की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नीचे वाली सड़क पर आ गिरी. इस हादसे (Car Accident) में एक राहगीर की मौत हो गई है, जबकि कार ड्राइवर समेत तीन लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए पास ही के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस घटना पर दुख जताते हुए ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर ने मृत महिला के परिजनों को पांच लाख रूपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं. बता दें कि इस हादसे के बाद बायोडायवर्सिटी जंक्शन फ्लाईओवर को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. यह भी पढ़ें: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा: ऑटो रिक्शा और बस में भिड़ंत, 12 लोगों की मौत, 20 लोग हुए घायल

देखें हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो-

गौरतलब है कि इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग यहां-वहां भागने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वाहन की रफ्तार काफी तेज थी. तेज रफ्तार होने की वजह से वाहन चालक अपना नियंत्रण को बैठा और कार फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर आ गिरी.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bhandup News: मुंबई में भांडुप में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन SRA साइट के गड्ढे में गिरे 11 लोग, एक की मौत और 10 घायल (Watch Video)

Vijayawada Court News: विजयवाड़ा में बड़ा हादसा टला, बिजली गुल होने से कोर्ट की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसे 6 वकील; कड़ी मशक्कत के बाद सभी रेस्क्यू; VIDEO