UP: झगड़े के बाद पति ने पत्नी को यमुना नदी में फेंका, तैर कर घर पहुंची बीवी
आपसी झगड़े के बाद पति ने हत्या करने के इरादे से पत्नी को यमुना नदी में धक्का दे दिया, हालांकि पत्नी की किस्मत अच्छी थी और वह तैर कर वापस घर पहुंच गई.
आगरा, 27 अगस्त:आपसी झगड़े के बाद पति ने हत्या करने के इरादे से पत्नी को यमुना नदी में धक्का दे दिया, हालांकि पत्नी की किस्मत अच्छी थी और वह कम बहाव वाले क्षेत्र से तैर कर वापस घर पहुंच गयी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. शादी के दौरान दूल्हे ने स्टेज पर की ऐसी हरकत, गुस्साई दुल्हन ने मारा थप्पड़ और फिर शुरु हो गई हाथापाई (Watch Viral Video)
सिकंदरा थाना पुलिस ने बताया कि आपसी झगड़े के बाद स्थानीय युवक अरविंद अपनी पत्नी को संतोषी को बाइक से बटेश्वर ले गया और वहां यमुना पर बने पुल से उसे नदी में धक्का दे दिया. उन्होंने बताया कि संतोषी हालांकि, तैर कर वापस घर आ गयी और इस संबंध में थाने में तहरीर दी.
इस संबंध में सिकंदरा थाने के निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मामला बटेश्वर का है, इसलिए हम संबंधित थाना पुलिस का इंतजार कर रहे हैं, वह आरोपी को अपनी हिरासत में ले जाएगी. उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर जीरो प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को हिरासत में रखा गया है, हालांकि उससे अभी कोई पूछताछ नहीं की गई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2022 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

