Youth Eating Raw Cat: केरल में बिल्ली का कच्चा मांस खा गया भूखा शख्स, 5 दिनों से कुछ नहीं खाया था असम का युवक
उत्तरी केरल के कुट्टीपुरम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पिछले कई दिनों से भूखा असम का एक युवक बिल्ली का कच्चा मांस खाता हुआ पाया गया।
मलप्पुरम (केरल), 4 फरवरी: उत्तरी केरल के कुट्टीपुरम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पिछले कई दिनों से भूखा असम का एक युवक बिल्ली का कच्चा मांस खाता हुआ पाया गया. यह घटना शनिवार शाम यहां एक व्यस्त बस अड्डा परिसर की है.
पुलिस ने बताया कि युवक असम के धुबरी जिले का रहने वाला है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले स्थानीय लोगों ने उसे बस अड्डे की सीढ़ी पर एक मृत बिल्ली का कच्चा मांस खाते देखा था.
अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे। पूछताछ करने पर बताया कि उसने पिछले पांच दिनों से कुछ नहीं खाया है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2024 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

