देश

मध्यप्रदेश: भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, बदलाव का दौर जारी

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गर्मी कम है, मगर उमस का असर बना हुआ है. राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है.

मध्यप्रदेश: भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, बदलाव का दौर जारी
गर्मी से बेहाल लोग (Photo Credits: PTI)

भोपाल : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गर्मी कम है, मगर उमस का असर बना हुआ है. राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. शुक्रवार की सुबह से मौसम साफ है. गर्मी का असर कम है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, राज्य में जल्द ही दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे सकता है. ऐसा अंदेशा है कि इस बार राज्य में मानसून के प्रवेश का रास्ता बदल सकता है.

इस बार मानसून इंदौर की तरफ से न प्रवेश कर मंडला-जबलपुर की ओर से राज्य में प्रवेश कर सकता है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ गरज-चमक के बीच हल्की बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : बिहार में भीषण गर्मी और लू का कहर, दो दिनों में 150 से ज्यादा लोगों की मौत, 22 जून तक बंद रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, गया जिले में धारा 144 लागू

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री, इंदौर का 24.4 डिग्री, ग्वालियर का 24.5 डिग्री और जबलपुर का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री, इंदौर का 34.8 डिग्री, ग्वालियर का 34 डिग्री और जबलपुर का 37 डिग्री सेल्सियस रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).