Bihar Fire Video: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान!

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन स्थित पुराने माल गोदाम के स्क्रैप में भीषण आग लग गई. अनुमान है कि इस घटना में लाखों रुपये का स्क्रैप नष्ट हो गया है.

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी तरफ स्थित पुराने माल गोदाम परिसर में बुधवार की रात स्क्रैप में भीषण आग लग गई. अनुमान है कि इस घटना में लाखों रुपये का स्क्रैप नष्ट हो गया है. आग लगने की घटना बुधवार रात करीब 10 बजे हुई. घटना देर रात होने के बावजूद कोई भी वरिष्ठ अधिकारी या फायर ब्रिगेड टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे आस-पास के लोगों में रोष है.

फायर ब्रिगेड कर्मियों के देर से पहुंचने तक आग तेजी से फैल चुकी थी और कई सामान जलकर राख हो गए. इस भीषण आग से समस्तीपुर-रौसा रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हो सकता है. अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

आग लगने की घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं. करीब आधे घंटे बाद रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि प्लास्टिक और रबर पाइप में आग लगने से आग बहुत तेजी से फैल रही है. खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है.

इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी चिंता है. आग लगने का कारण और नुकसान का सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है. रेलवे प्रशासन घटना की जाँच कर रहा है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड