देश

Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 4 जुलाई का पूर्वानुमान

स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है. पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पूर्वी गुजरात, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 4 जुलाई का पूर्वानुमान
Photo Credit- ANI

Weather Forecast Tomorrow: दिल्ली, पंजाब, यूपी और बिहार समेत देश विभिन्न राज्यों में मॉनसून की बारिश लोगों को भिगो रही है. मानसून अपनी सामान्य तारीख 8 जुलाई से पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 4 जुलाई का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान देश के उत्‍तर-पश्चिम और मध्‍य हिस्‍सों में बिजली और गरज के साथ हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 और 4 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में अगले तीन दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, असम एवं मेघालय में 4 से 6 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी होने के आसार हैं. मध्य महाराष्ट्र में 5 से 7 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 3 जुलाई का पूर्वानुमान- VIDEO

वहीं, मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने भी कल यानी 3 जुलाई के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है. पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पूर्वी गुजरात, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, ओडिशा, केरल, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. जम्मू कश्मीर, लद्दाख, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).