देश

Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 18 जुलाई का पूर्वानुमान

स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं.

Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 18 जुलाई का पूर्वानुमान
Photo Credit- ANI

Weather Forecast Tomorrow: देशभर में इन दिनों मानसून सक्रिय हो चुका है. पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण चारों दिशाओं में झमाझम बारिश हो रही है. पूर्वोत्तर और पहाड़ी इलाके में बारिश का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 18 जुलाई का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. मौसम के मुताबिक, 18  जुलाई को गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी बारिश की संभावना है.

वहीं, मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने भी कल यानी 18 जुलाई के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, गुजरात, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, यात्रियों को सतर्क रहने की चेतावनी

इसके अलावा विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. झारखंड, ओडिशा, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, रायलसीमा, तमिलनाडु, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).