Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 7 अगस्त का पूर्वानुमान
स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
Weather Forecast Tomorrow: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून सक्रिय दिखाई दे रहा है. यहां रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है. पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का कहर लगातार जारी है. राजस्थान में भी भारी बारिश ने कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 अगस्त के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. आईएमडी के मुताबिक, कल पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है. इसके मद्देनजर इन राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.
इसी तरह मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने भी 7 अगस्त के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
ये भी पढें: Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 6 अगस्त का पूर्वानुमान
इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

