Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 6 अगस्त का पूर्वानुमान
स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तरी गुजरात और दक्षिण राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश संभव है. मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में बारिश हो सकती है.
Weather Forecast Tomorrow: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पूर्व राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में बना डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है. यह जयपुर (राजस्थान) से लगभग 40 किलोमीटर पश्चिम में और सीकर (राजस्थान) से 90 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में बना हुआ है. अगले 12 घंटों के दौरान यह उत्तर राजस्थान से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और कमजोर होकर एक कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा. इस बीच मौसम विभाग ने कल का पूर्वानुमान भी जारी कर दिया है.
आईएमडी के मुताबिक, 6 अगस्त को मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, केरल, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.
ये भी पढें: Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जाने 3 अगस्त का पूर्वानुमान
इसी तरह मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने भी 6 अगस्त के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तरी गुजरात और दक्षिण राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश संभव है. मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान तटीय कर्नाटक पोस्टल आंध्र प्रदेश सिक्किम और असम, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी गुजरात, केरल लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिमी राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

