सिर्फ 15 दिन में घर बैठे बनवाएं अपना Voter ID कार्ड, नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, जानें कैसे?

अब वोटर आईडी कार्ड बनवाना हुआ पहले से भी ज्यादा आसान- सिर्फ 15 दिन में ऑनलाइन आवेदन करें और घर बैठे कार्ड पाएं.

Make Voter ID At Home

अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य 18 साल का हो गया है, और अब वोटर कार्ड (Voter ID Card) बनवाना चाहता है, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. अब वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों की लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है. चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने वोटर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और तेज़ बना दिया है.

अब केवल 15 दिनों में आपका वोटर कार्ड बनकर आपके घर पहुंच जाएगा. यह सुविधा देशभर में लागू कर दी गई है, और इसके तहत ऑनलाइन आवेदन, ट्रैकिंग और डिलीवरी – सब कुछ डिजिटल तरीके से किया जाएगा.

क्या है यह नई व्यवस्था?

चुनाव आयोग ने हाल ही में एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (Standard Operating Procedure) जारी किया है, जिसके तहत अब वोटर कार्ड की प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाई गई है. इस प्रक्रिया की निगरानी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी द्वारा की जा रही है.

घर बैठे ऐसे करें आवेदन जाने पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप

कैसे करें एप्लिकेशन स्टेटस चेक?

हर स्टेज की मिलेगी एसएमएस अलर्ट से जानकारी

इस नई व्यवस्था के तहत डाक विभाग (India Post) की मदद से वोटर कार्ड आपके पते पर भेजा जाएगा. साथ ही, हर चरण की जानकारी एसएमएस (SMS) के जरिए आपके मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी.

Share Now

\