देश

Mumbai SIR Draft Voter List 2026: BMC की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं वोटर लिस्ट में अपना नाम, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

मुंबई में Special Intensive Revision (SIR) 2026 के तहत 31 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) जारी कर दी गई है. अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम नई वोटर लिस्ट में है या नहीं, तो इसके लिए पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट से अपना EPIC (Voter ID) नंबर, Part Number और Serial Number पता करना होगा.

Mumbai SIR Draft Voter List 2026: BMC की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं वोटर लिस्ट में अपना नाम, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

Mumbai SIR Draft Voter List 2026: महाराष्ट्र में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट ने राज्यभर में चर्चा तेज कर दी है. इस ड्राफ्ट सूची से करीब 2.06 करोड़ मतदाताओं के नाम बाहर हो गए हैं, जो पिछली मतदाता सूची का लगभग 21.14 प्रतिशत हिस्सा हैं. सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई में हुई है, जहां ड्राफ्ट लिस्ट में मतदाताओं की संख्या में करीब 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम सूची नहीं है और जिन लोगों का नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा अपना नाम जुड़वा सकते हैं. यह भी पढ़ें: Maharashtra SIR Draft Voter List 2026: महाराष्ट्र SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 2 करोड़ से ज्यादा नाम बाहर; मोबाइल से ऐसे करें अपना नाम और स्टेटस चेक

मुंबई में Special Intensive Revision (SIR) 2026 के तहत 31 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) जारी कर दी गई है. अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम नई वोटर लिस्ट में है या नहीं, तो इसके लिए पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट से अपना EPIC (Voter ID) नंबर, Part Number और Serial Number पता करना होगा. इसके बाद BMC के ASDD-MYBMC पोर्टल पर जाकर संबंधित ड्राफ्ट रोल में अपना नाम देखा जा सकता है.

स्टेप 1: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें और अपना EPIC (Voter ID) नंबर दर्ज करें.

स्टेप 2: अपनी जानकारी सत्यापित करें

EPIC नंबर डालने के बाद स्क्रीन पर आपकी मतदाता संबंधी जानकारी दिखाई देगी. इसमें अपना नाम, पता और अन्य विवरण ध्यान से जांच लें.

स्टेप 3: Part Number और Serial Number नोट करें

इसी पेज पर आपको Part Number और Serial Number दिखाई देगा. इन दोनों नंबरों को नोट कर लें क्योंकि आगे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट खोजने के लिए इनकी जरूरत पड़ेगी.

स्टेप 4: ASDD-MYBMC पोर्टल खोलें.

अब BMC के ASDD-MYBMC पोर्टल पर जाएं, जहां मुंबई सिटी और मुंबई सबअर्बन की SIR 2026 ड्राफ्ट वोटर लिस्ट उपलब्ध है.

स्टेप 5: 31 अगस्त 2026 वाला दूसरा विकल्प चुनें.

पोर्टल पर दिए गए विकल्पों में 31 अगस्त 2026 को प्रकाशित Draft Roll (दूसरा विकल्प) पर क्लिक करें.

स्टेप 6: अपना विधानसभा क्षेत्र (Area/Assembly Constituency) चुनें.

अब अपनी विधानसभा (Assembly Constituency) या क्षेत्र का चयन करें.

स्टेप 7: Draft Roll (English) विकल्प चुनें

इसके बाद Draft Roll (English) विकल्प पर क्लिक करें.

स्टेप 8: Part Number से अपनी वोटर लिस्ट खोजें

अब सर्च बॉक्स में अपना Part Number दर्ज करें. उदाहरण के लिए यदि आपका Part Number ENG-1 है, तो उसी Part Number की PDF खोलें और उसमें अपने Serial Number की मदद से अपना नाम और अन्य विवरण आसानी से खोज सकते हैं. यदि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि है, तो निर्धारित अवधि के भीतर दावा (Claim) या आपत्ति (Objection) दर्ज कराई जा सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2026 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).