देश

Mumbai SIR Draft Voter List 2026: एसआईआर ड्राफ्ट ने बदली मुंबई की वोटर तस्वीर, लिस्ट से 35% नाम गायब; जानें कैसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम

महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के मुताबिक, राज्य में पहले करीब 9.78 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे. SIR प्रक्रिया के बाद जारी ड्राफ्ट सूची में 7.71 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं. इनमें 3.95 करोड़ पुरुष, 3.75 करोड़ महिलाएं और 3,087 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.

Mumbai SIR Draft Voter List 2026: एसआईआर ड्राफ्ट ने बदली मुंबई की वोटर तस्वीर, लिस्ट से 35% नाम गायब; जानें कैसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम

Mumbai SIR Draft Voter List 2026: महाराष्ट्र में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट ने राज्यभर में चर्चा तेज कर दी है. इस ड्राफ्ट सूची से करीब 2.06 करोड़ मतदाताओं के नाम बाहर हो गए हैं, जो पिछली मतदाता सूची का लगभग 21.14 प्रतिशत हिस्सा हैं. सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई में हुई है, जहां ड्राफ्ट लिस्ट में मतदाताओं की संख्या में करीब 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम सूची नहीं है और जिन लोगों का नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा अपना नाम जुड़वा सकते हैं. यह भी पढ़ें: Maharashtra SIR Draft Voter List 2026: महाराष्ट्र SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 2 करोड़ से ज्यादा नाम बाहर; मोबाइल से ऐसे करें अपना नाम और स्टेटस चेक

महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के मुताबिक, राज्य में पहले करीब 9.78 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे. SIR प्रक्रिया के बाद जारी ड्राफ्ट सूची में 7.71 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं. इनमें 3.95 करोड़ पुरुष, 3.75 करोड़ महिलाएं और 3,087 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.

मुंबई में सबसे ज्यादा असर

मुंबई में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मतदाताओं की संख्या में करीब 36.1 लाख की कमी दर्ज की गई है. यानी लगभग 35 प्रतिशत मतदाता फिलहाल ड्राफ्ट सूची से बाहर हो गए हैं. चुनाव अधिकारियों का कहना है कि इसका मतलब यह नहीं है कि इन सभी लोगों के नाम हमेशा के लिए हटा दिए गए हैं. सभी पात्र मतदाताओं को 30 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है.

क्यों हटे 2 करोड़ से ज्यादा नाम?

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, 2,06,88,487 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं किए गए. इनमें ऐसे लोग शामिल हैं जिनके एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं हो सके, जिनसे संपर्क नहीं हो पाया, जिनका निधन हो चुका है या जिन्होंने अपना निवास स्थान बदल लिया है.

सबसे ज्यादा एन्यूमरेशन फॉर्म पुणे (28.6 लाख), ठाणे (28.5 लाख), मुंबई उपनगर (26.5 लाख), नागपुर (14.43 लाख), नासिक (10.27 लाख) और मुंबई शहर (9.5 लाख) में जमा नहीं हो पाए.

17 लाख डुप्लीकेट नाम भी हटाए गए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोक्कलिंगम ने बताया कि करीब 17 लाख मतदाताओं के नाम एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में दर्ज थे. ऐसे मामलों में एक स्थान पर नाम बरकरार रखते हुए दूसरे स्थान से हटाया गया है. इसलिए इन्हें पूरी तरह फर्जी मतदाता नहीं माना जा सकता.

30 सितंबर तक जुड़वा सकते हैं अपना नाम

अगर किसी पात्र मतदाता का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है. चुनाव आयोग ने 30 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया है. संबंधित निर्वाचन अधिकारी या बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पास आवश्यक दस्तावेज जमा करके नाम दोबारा शामिल कराया जा सकता है.

पहली बार वोटर बनने वालों के लिए भी मौका

जो युवा 1 अक्टूबर से पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे भी इस अवधि में वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इससे उन्हें आगामी चुनाव में पहली बार मतदान करने का अवसर मिलेगा.

ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना नाम

मतदाता अपना नाम चुनाव आयोग के वोटर पोर्टल या महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. EPIC नंबर के जरिए भी अपना नाम, विधानसभा क्षेत्र और अन्य जानकारी ऑनलाइन चेक की जा सकती है. इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों में भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई गई है.

नाम नहीं है तो कौन सा फॉर्म भरें?

नाम जोड़ने के लिए: Form 6

नाम हटाने के लिए: Form 7

पता या अन्य जानकारी में सुधार के लिए: Form 8

ड्राफ्ट लिस्ट को अंतिम सूची न समझें

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल ड्राफ्ट वोटर लिस्ट है, अंतिम सूची नहीं. जिन लोगों का नाम इसमें नहीं है, उनके पास 30 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का पूरा अवसर है. ऐसे में महाराष्ट्र, खासकर मुंबई के मतदाताओं को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपना नाम जांचें और किसी भी गलती की स्थिति में समय रहते आवेदन कर सुधार कराएं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2026 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).