देश

Hyderabad Shocker: TSRTC की बस में शर्मनाक हरकत! महिला का आरोप कंडक्टर ने यात्रियों के सामने उसकी ब्रेस्ट-प्राइवेट पार्ट को टच किया, पीड़िता ने X पर सुनाई अपनी आप बीती

टीएसआरटीसी बस में यात्रा करने वाली एक 21 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया है कि वह मणिकोंडा से हिमायत नगर के लिए बस नंबर में सफ़र कर रही थी. बस में भीड़ ज्यादा होने की वजह इसका फायदा उठा कर कंडक्टर ने यात्रियों के सामने ही उसके साथ छेड़खानी की.

Hyderabad Shocker: TSRTC की बस में शर्मनाक हरकत! महिला का आरोप कंडक्टर ने यात्रियों के सामने उसकी ब्रेस्ट-प्राइवेट पार्ट को टच किया, पीड़िता ने X पर सुनाई अपनी आप बीती
(Photo Credits Twitter)

Hyderabad Shocker: तेलंगाना के हैदराबाद से एक शर्मनाक मामला सामने आया हैं. टीएसआरटीसी बस में यात्रा करने वाली एक 21 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया है कि वह मणिकोंडा से हिमायत नगर के लिए बस नंबर में सफ़र कर रही थी. बस में भीड़ ज्यादा होने की वजह इसका फायदा उठा कर कंडक्टर ने यात्रियों के सामने ही उसके साथ छेड़खानी की.

पीड़िता के साथ घटित इस आपबीती को उसने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अपनी आपबीती सुनाई है. पीडिता ने लिखा मणिकोंडा से हिमायत नगर के लिए बस नंबर 65M/123 में सवार हुई. बस में सवार होने के बाद कंडक्टर ने उसके छेड़खानी करते हुए उसकी छाती और प्राइवेट पार्ट को छुआ. उसकी इस हरकत को लेकर वह मदद के लिए चिल्लाई. बस से उतरने के बाद महिला ने एक्स पर उसके साथ घटित आप बीती के साथ बस के टिकट को ट्विटर पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को टैग कर कार्रवाई की मांग की. महिला ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी लड़की को चुपचाप सहना नहीं चाहिए. यह भी पढ़े: Bus Fighting In Chhatrapati Sambhajinagar: बस रुकाने को लेकर हुआ विवाद, एसटी महिला कंडक्टर और यात्री के बीच मारपीट, छत्रपति संभाजीनगर का वीडियो आया सामने

TSRTC बस में महिला के साथ छेड़छाड़:

पीड़िता की साथ घटित इस घटना का तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) के प्रबंध निदेशक ने जवाब दिया. टीएनएसटीसी की तरफ से कहा गया कि अपनी परेशानी के लिए माफी आवश्यक कार्रवाई का वादा करता हूं

एक महिला यूजर ने लिखा, कल मैंने एक कैब में सामूहिक बलात्कार और एक स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा के यौन शोषण के बारे में ट्वीट किया था. आज यह TSRTC बस में एक बस कंडक्टर द्वारा यौन शोषण का मामला सामने आया है.

वहीं TSRTC बस में लड़की के साथ हुई इस शर्मनाक हरकत को लेकर लोग गुस्से में है. लोगों की मांग है. ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).