MP Accident Video: मध्य प्रदेश के मुरैना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो कांवड़ियों की मौत; 15 से ज्यादा घायल
Photo- IANS

MP Accident Video: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आई है. यहां राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिसमें दो कांवड़ियों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.  मरने वाले कांवड़िये मुरैना जिले के सिहोंनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. इस एक्सीडेंट के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे जाम कर दिया. मुरैना के एडिशनल एसपी अरविंद कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस स्थिति को संभालने में जुटी है.

मध्य प्रदेश के मुरैना में भीषण सड़क हादसा