Lucknow Accident: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा! सड़क किनारें झोपड़ी पर गिरा ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक अनियंत्रित डंपर सीधे झोपड़ी पर पलट गया. इस हादसे में झोपड़ी में सो रहे दंपत्ति समेत उनके दो बच्चों की मौत हो गई.
Lucknow Accident: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक अनियंत्रित डंपर सीधे झोपड़ी पर पलट गया. इस हादसे में झोपड़ी में सो रहे दंपत्ति समेत उनके दो बच्चों की मौत हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में 7 वर्ष की बच्ची बाल-बाल बची है.
जानकारी के मुताबिक़ जैतपुर के निवासी उमेश टाइल्स कारीगर थे. वो लखनऊ- अयोध्या हाईवे के किनारे झोपडी डालकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे. पिछली रात पूरा परिवार जब सो रहा था. इसी दौरान रात करीब एक बजे एक अनियंत्रित डंपर सीधे इनकी झोपड़ी में घुस गया और पलटी हो गया. ये भी पढ़े :UP Road Accident: यूपी के गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस से टकराया ट्रक, एक यात्री की मौत 11 घायल
इस भीषण सड़क हादसे में उमेश , नीलम , गोलू और सनी की डंपर के नीचे दबने से मौत हो गई. तो वही एक बच्ची वैष्णवी बच गई. एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर सभी मृतकों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया. आरोपी डंपर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

