VIDEO: यूपी के अमेठी में तहसीलदार की गुंडागर्दी! लोन वसूली के लिए ईंट भट्ठा मालिक को पीटा, वीडियो वायरल होने पर दी सफाई
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तिलोई तहसील के गांव बतिया में लोन रिकवरी के लिए आए तहसीलदार की टीम ने ईंट-भट्ठा मालिक को लाठियों और लात-घूंसों से पीटा है
Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तिलोई तहसील के गांव बतिया में लोन रिकवरी के लिए आए तहसीलदार की टीम ने ईंट-भट्ठा मालिक को लाठियों और लात-घूंसों से पीटा है. यह पूरी घटना एक वीडियो में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि रेहान लंबरदार ने ईंट भट्ठे के लिए 36 लाख रुपये का लोन लिया था, लेकिन व्यापार बंद हो जाने के बाद लोन की किस्तों का भुगतान नहीं हो पाया.
इसके बाद लोन की बकाया रकम की रिकवरी के लिए गए तहसीलदार अभिषेक यादव और कुछ पुलिसकर्मियों ने ईंट-भट्ठा मालिक की पिटाई कर दी. फिर रेहान और उनके बेटे को थाने ले गए.
यूपी के अमेठी में तहसीलदार ने ईंट भट्ठा मालिक को पीटा
36 लाख रुपए का लोन था. ये लोग बिज़नेस ठप होने के कारण समय पर चुका नहीं पाए. लोन चुकाने के लिए थोड़ा और वक्त मांग रहे हैं.
यह सुन वसूली करने पहुँचे तहसीलदार साहब भड़क गये. पहले तहसीलदार ने इन लोगों को लाठी डंडों से पिटवाया. फिर घसीटते हुए पकड़ ले गये. मामला
UP के अमेठी का है. pic.twitter.com/WDF0sN5lvg
— रामकुमार सिंह वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली (@Amarbhartiyalko) December 20, 2024
तहसीलदार ने दी सफाई
इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए तहसीलदार अभिषेक यादव ने कहा, ''यह घटना चुनावी रंजिश के कारण हुई है. कुछ लोग जानबूझकर उनका नाम खराब करने के लिए यह वीडियो वायरल कर रहे हैं.'' हालांकि, पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और सही जांच के आदेश दिए हैं.
जल्द पैसे जमा कर दूंगा: बकायेदार
वहीं, बकायेदार रेहान लंबरदार का कहना है कि सेटलमेंट की प्रक्रिया अभी चल रही है. वह धीरे-धीरे बकाया पैसे जमा कर देगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

