Holi 2025: हैदराबाद और साइबराबाद पुलिस ने होली से पहले जारी किए आदेश, लोगों से की यह अपील
देश में आज होलिका दहन होगा, जिसके अगले दिन यानी 14 मार्च को होली मनाई जाएगी. होली त्योहार से पहले हैदराबाद और साइबराबाद पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें पुलिस ने होली के दौरान अनिच्छुक व्यक्तियों, स्थानों और वाहनों पर रंग डालने या रंग लगाने पर प्रतिबंध लगाया है.
Holi 2025: देश में आज होलिका दहन होगा, जिसके अगले दिन यानी 14 मार्च को होली मनाई जाएगी. होली त्योहार से पहले हैदराबाद और साइबराबाद पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें पुलिस ने होली के दौरान अनिच्छुक व्यक्तियों, स्थानों और वाहनों पर रंग डालने या रंग लगाने पर प्रतिबंध लगाया है.
समूह में वाहन चलाने पर लगी रोक
इस आदेश के साथ ही पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर समूहों में दोपहिया वाहनों और अन्य वाहनों के चलने पर भी प्रतिबंध लगाया है. यह आदेश सार्वजनिक शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किया गया है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा, परेशानी या खतरे का सामना न करना पड़े. यह भी पढ़े: Holika Dahan & Holi 2025 Date: 13 या 14 मार्च कब है होली, क्या इस बार मिलेगा लंबा वीकेंड? जानें होलिका दहन की सही तारीख और शुभ मुहूर्त
15 मार्च तक लागू रहेगा यह आदेश
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आदेश 13 मार्च 2025 को शाम 6 बजे से 15 मार्च 2025 को सुबह 6 बजे तक हैदराबाद में लागू रहेगा. वहीं, 14 मार्च 2025 को सुबह 6 बजे से 15 मार्च 2025 को सुबह 6 बजे तक साइबराबाद में लागू रहेगा. हलांकि दूसरे शहरों की पुलिस ने भी लोगों से अपील की हैं कि अनिच्छुक व्यक्तियों को कलर ना लगाये और ना ही सड़क पर हुडदंग मचाएं
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

