एजेंसी न्यूज

Himachal Pradesh Road Accident: कुल्लू में खाई में गिरी टूरिस्ट से भरी गाड़ी, 7 पर्यटकों की मौत; 10 अन्य घायल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक टेम्पो-ट्रैवलर के खाड़ी में गिरने से सात पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए.

Himachal Pradesh Road Accident: कुल्लू में खाई में गिरी टूरिस्ट से भरी गाड़ी, 7  पर्यटकों की मौत; 10 अन्य घायल

शिमला, 26 सितंबर : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (Kullu) जिले में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां टूरिस्ट से भरा एक टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. घायलों को पहले बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

बंजार से विधायक और बीजेपी के नेता सुरेंद्र शौरी ने सोमवार देर रात करीब पौने एक बजे फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया और लोगों को बंजार अनुमंडल के घियाघी में हुए हादसे की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद कुल्लू के एक अस्पताल भेज दिया गया.

शौरी ने बताया कि पीड़ितों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा एवं दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों के निवासी शामिल हैं. पीड़ितों की पहचान की जा रही है. उन्होंने अंधेरे के बावजूद बचाव अभियान चलाने के लिए जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2022 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).