देश

Chhattisgarh Shocker: चाकू की नोक पर घर में घुसकर नाबालिग लड़की से रेप, पीड़िता के आत्महत्या की कोशिश के बाद FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घिनौनी हरकत करने वाला शख्स दिनदहाड़े जब लड़की के घर वाले कही घर से बाहर गए हुए थे. उसी समय उसने मौके का फायदा उठाकर घर में घुस आया और चाकू की नोक पर नाबालिग से रेप किया.

Chhattisgarh Shocker: चाकू की नोक पर घर में घुसकर नाबालिग लड़की से रेप, पीड़िता के आत्महत्या की कोशिश के बाद FIR दर्ज
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

Chhattisgarh Shocker: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घिनौनी हरकत करने वाला शख्स दिनदहाड़े जब लड़की के घर वाले कही घर से बाहर गए हुए थे. उसी समय उसने मौके का फायदा उठाकर घर में घुस आया और चाकू की नोक पर नाबालिग से रेप किया. इतना ही नहीं जाते- जाते उसने धमकी दे गया कि वह इस बात को किसी से बताएगी तो उसे और उसके परिवार वालों को जान से मार देंगा. आरोपी की धमकी से डरे परिवार वालों ने थाने में शिकायत तक नहीं की. इस घटना से व्यथित नाबालिग ने आत्महत्या की कोशिश की तो माता पिता ने हिम्मत दिखाई और आरोपी के खिलाफ जिले के भिलाई नगर  पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस के अनुसार शिकायत के अनुसार वारदात बीते 11 जुलाई की है. दर्ज शिकायत के मुताबिक किशोरी घर पर अकेली थी. इस दौरान सेक्टर 6 में रहने वाला दया सागर साहू नामक शख्स पीड़िता के घर पहुंचा. दरवाजा खटखटाने पर नाबालिग ने दरवाजा खोला. दरवाजा खोलते ही उसने नाबालिग को चाकू दिखाकर मारने की धमकी दी और उसके साथ रेप किया. रेप के बाद पीड़िता को धमकी देते हुए वहां से भाग निकला. जिसके बाद पीड़िता के घर वाले जब घर आये तो उसके साथ हुए आपबीती को  बताई. लेकिन उन्होंने उसके धमकी के चलते पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज  नहीं करवाई. यह भी पढ़े: Chhattisgarh Shocker: 10वीं की छात्रा को किडनैप करने के बाद रेप का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़िता के बारे में बताया जा रहा है कि वह वारदात के बाद से इतनी आहत थी कि उसने दो दिन पहले फिनाइल पी लिया. पीड़िता ने जब आत्महत्या की कोशिश की तो माता-पिता ने हिम्मत जुटाई और बीते रविवार को इस मामले में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत के बाद पुलिस परिवार वालों के साथ ही पीड़िता का बयान दर्ज करने बाद आरोपी की तलाश में हैं. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).