देश

Chhattisgarh Shocker: 10वीं की छात्रा को किडनैप करने के बाद रेप का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस एक अपहरण कांड का खुलासा कर 22 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के ऊपर लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है.

Chhattisgarh Shocker: 10वीं की छात्रा को किडनैप करने के बाद रेप का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मकत तस्वीर (File Photo)

Chhattisgarh Shocker: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस एक अपहरण कांड का खुलासा कर 22 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के ऊपर लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है.  पुलिस ने नाबालिग को तलाश करने के लिए बाकायदा सोशल मीडिया पर और NGO की मदद ली. बिलासपुर पुलिस लड़की को ढूढ़ रही थी. लेकिन वह थाने से कुछ ही किमी दूरी पर मिली. जहां पर आरोपी ने उसे पिछले तीन महीने से बंधक बनाकर रहा था. घटना सिविल लाइन थाना इलाके की है.

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार नाबालिग की मां ने पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को कोई अंजान शख्स बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करने के बाद लड़की की तलाशश शुरू की. लड़की की तलाश को लेकर बिलासपुर पुलिस ने टीम गठित की.  पुलिस की जांच में 22 साल के अविनाश साहू (Avinash Sahoo) ना के युवक आ नाम आया. उसके बाद आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली गई. पता चला कि वो पुलिस से बचने के लिए कई मोबाइल और लोकेशन बदल रहा है. जिसकी वजह से उसे पकड़ने में दिक्कत हो रही है. यह भी पढ़े: Jharkhand Shocker: माता-पिता के मौत के बाद छोटी बहन को देह व्यापार में धकेलना चाहती थी बड़ी बहन, विरोध करने पर गई जान

इस बीच मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि अविनाश साहू ने नाबालिक लड़की को बंधवापारा सरकंडा में एक किराए के मकान में रखा है. ये सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारा और नाबालिग को छुड़ाने में कामयाब हुई.

लड़की को छुडाने के बाद पुलिस ने आरोपी अविनाश साहू के खिलाफ नाबालिग लड़की का शारीरिक शोषण करने के आरोप में धारा 376 एवं पास्को एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किये जाने के बाद उसे जेल भेज दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2022 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).