Mumbai Rain Video: मुंबई में बारिश के बीच IMD का 'येलो' अलर्ट; जानें ठाणे, नवी मुंबई समेत आस-पास के जिलों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन 14 अगस्त की सुबह से एक बार फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया

Mumbai Rain

Mumbai Rain Update: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन 14 अगस्त की सुबह से एक बार फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि मुंबई में भारी बारिश की संभावना है. IMD के अलर्ट के चलते नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. ताकि किसी हादसे से बचा जा सके.

बारिश का असर ट्रैफिक पर

मुंबई में जारी बारिश बीच सड़कों पर जलभराव और यातायात में बाधा देखने को मिली. सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को खासा परेशान होना पड़ा. यह भी पढ़े: Rain Red Alert: दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से हाल बेहाल, गुरुग्राम बना ‘तालाब’, हिमाचल में भी तबाही

मुंबई मुसलाधार बारिश

आसपास के जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

मुंबई के अलावा ठाणे और नवी मुंबई जैसे आसपास के जिलों में भी भारी बारिश जारी हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दिन में कुछ हिस्सों में बारिश के आसार बने हुए हैं.

मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा पर असर!

बारिश का असर मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी देखा गया सेंट्रल और हार्बर लाइन पर कुछ ट्रेनों में देरी हुई, जिससे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ नजर आई. हालांकि वेस्टर्न लाइन लगभग समय पर चल रही है.

High Tide को लेकर चेतावनी

मुंबई में भारी बारिश के बीच समुद्र में ऊंची लहरें (High Tide) उठने की भी संभावना जताई गई है. प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे समुद्र के किनारे जाने से बचें, क्योंकि तेज़ बारिश के साथ ऊंची लहरें खतरनाक साबित हो सकती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच पांचवें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\