Prayagraj Rain: प्रयागराज के कई इलाकों में भारी बारिश, जलभराव से बढ़ी लोगों की समस्या; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Prayagraj Rain: यूपी के प्रयागराज में आज सुबह से ही भारी बारिश हो रही है. नैनी, दांडी, करेली स्टेशन, रोशन बाग और सिविल लाइंस जैसे कई इलाकों में बारिश इतनी तेज है कि लोगों को घरों से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है. मौसम विभाग ने अगले एक घंटे में और ज्यादा बारिश की चेतावनी दी है, जिससे जलभराव और ट्रैफिक जाम की आशंका बढ़ गई है. लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी नहीं हो तो घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे थोड़ी राहत मिली है, लेकिन साथ ही कई इलाकों में बिजली गुल होने की शिकायतें भी आ रही हैं.

ये भी पढें: Aaj Ka Mausam, 16 July 2025: दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम?

प्रयागराज के कई इलाकों में भारी बारिश