उत्तर भारत में झुलसाने वाली गर्मी, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया एक्सट्रीम हीटवेव अलर्ट

यूपी- बिहार सहित उत्तर भार के कई राज्य इन दिनों भीषण लू की चपेट में हैं. गर्मी का आलम कुछ ऐसा है कि मानों आसमान आग उगल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में 10 से 14 जून के बीच एक्सट्रीम हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: यूपी- बिहार सहित उत्तर भार के कई राज्य इन दिनों भीषण लू की चपेट में हैं. गर्मी का आलम कुछ ऐसा है कि मानों आसमान आग उगल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में 10 से 14 जून के बीच एक्सट्रीम हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है. इस अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है.

आईएमडी ने एक्सपर एक पोस्ट में कहा, "14 जून को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है, जबकि जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है."

आईएमडी ने सोमवार को अपने बुलेटिन में कहा कि 12 से 14 जून तक हिमाचल प्रदेश; 11 से 14 जून तक उत्तराखंड; 12 और 13 जून को राजस्थान; 12 से 14 जून तक मध्य प्रदेश और अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू संभाग, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है.

भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को हीटवेव को लेकर एक बड़ा दावा किया है. IMD के मुताबिक, भारत में गर्मी की लहर अब तक की सबसे लंबी लहर है और लोगों को आगे और भी अधिक भीषण तापमान का सामना करना पड़ेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड