Maharashtra Heatwav Alert: रहें सावधान! मुंबई और आस-पास के 4 जिलों में आज और कल पड़ सकती है भीषण गर्मी, हीटवेव को लेकर IMD का येलो अलर्ट

मुंबई और आसपास के जिले ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी में रहने वाले लोगों को गर्मी को लेकर अगले दो दिन तक सावधान रहने की जरूरत है. दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि अगले दो दिन यानी मंगलवार और बुधवार इन प्रमुख जिलों में भीषण गर्मी पड़ सकती है.

(Photo Credits ANI)

Maharashtra Heatwav Alert: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और आसपास के जिले ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी में रहने वाले लोगों को गर्मी को लेकर अगले दो दिन तक सावधान रहने की जरूरत है.  दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि अगले दो दिन यानी मंगलवार और बुधवार इन प्रमुख जिलों में भीषण गर्मी पड़ सकती है. इन जिलों में पड़ने वाली गर्मी को लेकर  IMD ने हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, और तापमान 37-38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है.

मुंबई के तापमान की बात करें तो सुबह साढ़े 9 बजे तक 30 डिग्री सेल्सियस था, जो कि आम दिनों में इतना नहीं रहता है. वहीं, मुंबई से सटे ठाणे में इसी समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा. कुछ इसी तरह थोडा कम ज्यादा रायगढ़, रत्नागिरी में भी तापमान दर्ज किया गया. यानी, दोपहर होते-होते  गर्मी का पारा चढने वाला हैं. यह भी पढ़े: Monsoon Update: हीटवेव से छुटकारा! IMD ने बताया कहां पहुंचा मानसून, इस दिन देगा दिल्ली में दस्तक

27 और 28 फरवरी को तापमान में थोड़ी गिरावट!

मुंबई सहित इन प्रमुख जिलों में रहने वाले लोगों को दो दिन की भीषण गर्मी के बाद 27 फरवरी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन यह केवल एक से दो दिनों के लिए होगा.। IMD ने अपने बयान में कहा कि, 27 और 28 फरवरी को तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है, लेकिन उच्च तापमान से बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है.

घर से निकलने से बचें!

मुंबई, ठाणे सहित चार जिलों में रहने वाले लोगों के लिए यह जरूरी है कि वे अगले दो दिनों तक पड़ने वाली गर्मी को देखते हुए घर से बाहर निकलने से बचें, क्योंकि फरवरी महीने में इस तरह की भीषण गर्मी लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है, जिससे वे बीमार पड़ सकते

हीटवेव से कैसे बचें:

  • बाहर न जाएं: जब तक जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें.
  • पानी पिएं: शरीर को हाइड्रेट रखें, खूब पानी पिएं.
  • हलके कपड़े पहनें: हलके और ढीले कपड़े पहनें, ताकि ठंडक मिले.
  • सूरज से बचें: दिन के सबसे गर्म समय में सूरज की सीधी रोशनी से बचें.
  • एसी और पंखे का उपयोग करें: घर में ठंडक बनाए रखने के लिए एसी और पंखे का इस्तेमाल करें.
  • सुरक्षित आहार और पेय: ताजे फल और ठंडे पेय पदार्थ लें, लेकिन ज्यादा ठंडा पानी न पिएं.
  • कैफीन से बचें: चाय और कॉफी जैसे कैफीन वाले पदार्थों से बचें, क्योंकि ये शरीर से पानी बाहर निकाल सकते हैं.
  • इमरजेंसी किट रखें: हीटवेव के दौरान इमरजेंसी किट रखें, जिसमें पानी, सनस्क्रीन, और जरूरी दवाइयां हों.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

IMD Weather Alert: बिहार-झारखंड में 70kmph की रफ्तार से आएगा तूफान, उत्तर भारत में भीषण लू का कहर