गर्मी का प्रकोप जारी: अकोला, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज
देश के बड़े हिस्से में गर्म हवा का चलना जारी रहने के बीच महाराष्ट्र के अकोला और राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे भारत में बुधवार को सबसे अधिक तापमान है. यह जानकारी आईएमडी ने दी.
नई दिल्ली, 16 मार्च : देश के बड़े हिस्से में गर्म हवा का चलना जारी रहने के बीच महाराष्ट्र के अकोला और राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे भारत में बुधवार को सबसे अधिक तापमान है. यह जानकारी आईएमडी ने दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन में बुधवार को बताया गया कि मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो उस क्षेत्र का इस महीने का दूसरा उच्चतम तापमान है, जबकि राजस्थान के जैसलमेर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने का दूसरा सबसे अधिक तापमान है.
जम्मू में सामान्य से नौ डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में सामान्य से 9.6 डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूर्वी हिस्से में, मोहनबाड़ी (डिब्रूगढ़) में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि तेजपुर में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | पश्चिम बंगाल विस में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव स्वीकृत
आईएमडी ने कहा कि जम्मू, पश्चिम राजस्थान और गुजरात के छोटे हिस्से भीषण गर्मी की लहर का सामना कर रहे हैं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी की लहर है और विदर्भ, मध्य प्रदेश और आंतरिक ओडिशा के कई इलाकों में लू की स्थिति है.
जम्मू, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के छोटे इलाकों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के इलाकों, विदर्भ के इलाकों और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों, आंतरिक ओडिशा और तेलंगाना में गुरुवार को लू की स्थिति बनी रहेगी, जबकि शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान, आंतरिक ओडिशा और तेलंगाना में लू की स्थिति रहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2022 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

