Latur Murder: लातूर में हुई दिल दहलानेवाली घटना! प्रॉपर्टी विवाद में कोयते से अपनी मां के ही सिर पर किए कई वार, बेटे ने ही उतारा मौत के घाट
प्रॉपर्टी विवाद में एक बेटे ने अपनी मां पर ही कोयते से वार करके उसकी जान ले ली. आरोपी का नाम सिद्धार्थ बनशेळकिकर है और मृतक का नाम संगीता बनशेळकीकर है.इस हमले में आरोपी का बड़ा भाई भी जख्मी हुआ है.
लातूर जिले के उदगीर शहर के बनशेळकी रोड पर एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. इस घटना में प्रॉपर्टी के विवाद में एक बेटे ने ही अपनी मां की जान ले ली है. आरोपी सिद्धार्थ बनशेळकिकर ने अपनी मां संगीता बनशेळकीकर और अपने बड़े भाई सचिन बनशेळकीकर पर हमला कर दिया. उसने गन्ना तोड़नेवाले कोयते से उनके सिर पर वार किए. इस हमले में आरोपी की मां और भाई गंभीर रूप से घायल हुए थे और हॉस्पिटल में एडमिट थे. आखिर एक जून को रात में आरोपी की मां की मौत हो गई. जन्म देनेवाली मां की ही हत्या करने से इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फ़ैल गई है. यह भी पढ़े :Murder of BJP Worker: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
इस हमले में आरोपी का बड़ा भाई भी हॉस्पिटल में एडमिट है. उसका भी इलाज चल रहा है. इस घटना ने एक बार फिर मां बेटे के रिश्ते पर दाग लगा दिया है और इस पवित्र रिश्ते को तार -तार कर दिया है. केवल प्रॉपर्टी के लिए अपनी ही जन्म देनवाली मां को मौत के घाट उतारनेवाले निर्दयी बेटे की पूरे शहरभर में चर्चा हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

