Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नई नवेली दुल्हन सुहागरात पर पति पर हमला करने के बाद, परिवार को नशीला खाना खिलाकर लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई.

Bride Attacks Groom on Suhagraat, Elopes With ‘Uncle’ (Photo Credits: X@truestoryup)

Hathras Shocker: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शादी के महज चार दिन बाद दुल्हन अपने ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखे लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई. पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुल्हन अपने एक 'रिश्तेदार चाचा' के साथ भाग गई है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

पहली रात ही दिखा दिए थे तेवर

घटना की शुरुआत 21 फरवरी को हुई, जब चंदपा थाना क्षेत्र के परसारा गांव की रहने वाली मोनिका की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के नई का नगला निवासी सुनील कुमार से हुई. 22 फरवरी को पारंपरिक रस्मों के साथ दुल्हन अपने ससुराल पहुंची. दूल्हे सुनील का आरोप है कि सुहागरात के दिन जैसे ही वह कमरे में गया, मोनिका ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसे दूर रहने की चेतावनी दी. डरा हुआ सुनील उस रात अलग सोया और अगली सुबह अपने परिवार को इसकी जानकारी दी.  यह भी पढ़े: Video: लुटेरी दुल्हन ने दूध में मिलाई नशीली दवा, फिर जेवर और पैसा लेकर आशिक के साथ हुई चंपत, CCTV में हुई कैद

हाथरस में अजीबो-गरीब मामला

खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर रची साजिश

परिवार ने मामले को बातचीत से सुलझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति 25 फरवरी की शाम को और बिगड़ गई. आरोप है कि मोनिका ने उस शाम पूरे परिवार के लिए खाना बनाया. खाना खाने के कुछ ही देर बाद परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए. अगली सुबह जब परिजनों की नींद खुली, तो दुल्हन घर से गायब थी.

15 लाख के जेवर और नकदी की चोरी

परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि मोनिका घर से करीब 10 लाख रुपये के सोने के आभूषण, 4 से 5 लाख रुपये के चांदी के जेवर और 18,000 रुपये नकद लेकर चंपत हो गई है. परिवार का दावा है कि वह अपने कथित 'रिश्तेदार चाचा' सुग्रीव के साथ नया जीवन शुरू करने के लिए भाग गई है.

पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है. पुलिस अब इन आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है और आरोपियों के बीच वास्तविक संबंध स्थापित करने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे. इस घटना ने स्थानीय समुदाय को स्तब्ध कर दिया है और शादी के नाम पर होने वाली ऐसी धोखाधड़ी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Share Now

\