देश

हरियाणा: जींद में पुलिस इंस्पेक्टर ने महिला के साथ किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

जींद में एक कानून के रखवाले ने ही हैवानियत का काम किया है, पुलिस इंस्पेक्टर ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. आरोपी अधिकारी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर और गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों और पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है, आगे की जांच जारी है.

हरियाणा: जींद में पुलिस इंस्पेक्टर ने महिला के साथ किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हरियाणा: जींद में एक कानून के रखवाले ने ही हैवानियत का काम किया है, पुलिस इंस्पेक्टर ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. आरोपी अधिकारी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर और गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों और पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है, आगे की जांच जारी है. 25 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वो गुरूग्राम की एक कंपनी में काम करती है. उसका पति से विवाद चल रहा है. तिन महीने पहले दलबीर से उसका संपर्क हुआ. पति के साथ विवाद सुलझाने का झांसा देकर उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया. आरपी उसका वीडियो वय्राल करने की धमकी देकर उसका शोषण कर रहा था.

पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने थाना प्रभारी दलबीर के खिलाफ खिलाफ यौन शोषण, आईटी एक्ट समेत संबद्ध कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है. डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया. उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने पति के खिलाफ केस गुरूग्राम पुलिस स्टेशन में कराया था, वहीं उसकी मुलाकात पुलिस अधिकारी से हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2019 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).