हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.25 करोड़ रूपये कीमत का एक टन गांजा बरामद
हरियाणा पुलिस ने सोमवार को झज्जर जिले के एक वाहन से 1.25 करोड़ कीमत का एक टन गांजा बरामद किया. उन्होंने बताया कि विशेष कार्य बल ने इस मामले में हिसार के सुरजीत को गिरफ्तार किया है.
चंडीगढ: हरियाणा पुलिस ने सोमवार को झज्जर जिले के एक वाहन से 1.25 करोड़ कीमत का एक टन गांजा बरामद किया. उन्होंने बताया कि विशेष कार्य बल ने इस मामले में हिसार के सुरजीत को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक बयान के अनुसार प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ टीम ने आरोपी को सांपला रोड के पास से गिरफ्तार किया. चार पहिया वाहन की जांच के दौरान पुलिस को कुल 1,000 किग्रा वजन के 50 बैगों में प्रतिबंधित सामग्री मिली.
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह पता चला कि जब्त किए गए सामान को ओडिशा से हिसार भेजा जा रहा था. अधिकारियों ने कहा कि तस्करी में सुरजीत के साथ उसके तीन सहयोगी राम मेहर, अनिल और सुबे सिंह शामिल थे.
संबंधित खबरें
Andhra Pradesh Shocker: घर के अंदर रातभर चलती रही बाइक, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Powai News: मुंबई के पवई में शख्स पर हमला, पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी; दो गिरफ्तार
Bihar Food Poisoning: बिहार के बांका पुलिस लाइन में मेस का खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा ट्रेनी जवान पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती
\