Gurugram: 26 वर्षीय लैब टेक्नीशियन को मालिक ने बनाया हवस का शिकार, विरोध करने पर पिलाया जहर
हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) में एक लैब टेक्नीशियन के साथ उसके नियोक्ता ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. शिकायतकर्ता का आरोप है कि मंगलवार को आरोपी ने उसे किसी बात पर बात करने के बहाने बुलाया था. बाद में उसने उसे कार में बंधक बना लिया और बादशाहपुर की ओर चला गया, जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया.
गुरुग्राम: हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) में एक लैब टेक्नीशियन के साथ उसके नियोक्ता ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. शिकायतकर्ता का आरोप है कि मंगलवार को आरोपी ने उसे किसी बात पर बात करने के बहाने बुलाया था. बाद में उसने उसे कार में बंधक बना लिया और बादशाहपुर की ओर चला गया, जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया. शिकायतकर्ता युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश की. Delhi: गुरुग्राम में 13 साल की लड़की के साथ मकान मालिक के रिश्तेदार ने किया रेप, हत्या के बाद माता-पिता को सुनाई झूठी कहानी
स्थानीय लोगों ने युवती के शोर मचाने पर घटनास्थल पर जमा होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया. 26 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि वह लैब टेक्नीशियन है और गुरुग्राम के सेक्टर 53 में रहती है.
पीड़िता ने अपनी पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि भोंडसी के रेयान एन्क्लेव निवासी आरोपी सचिन सिंह राजपूत की सेक्टर 52 के पास एक पैथ लैब है, जिसमें उसने 6 जुलाई, 2020 को ज्वाइन किया था.
आरोप है कि 20 जुलाई 2020 को राजपूत ने लैब में उसका अश्लील वीडियो बनाया था. इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने उसे कई बार ब्लैकमेल किया और होटल ले गया जहां उसके साथ कई मौकों पर कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया.
युवती का आरोप है कि मंगलवार को राजपूत ने उसे वजीराबाद गांव बुलाया. वहां से उसने उसे बंधक बना लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर है. पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2021 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

