झूठी शान के नाम पर घर वालों ने किशोरी की हत्या कर शव को जलाया
जिले के बड़ौली गांव में बृहस्पतिवार की शाम कथित तौर पर झूठी शान के नाम पर एक किशोरी की हत्या कर दी गई और शव को जला दिया गया.
सोनीपत: जिले के बड़ौली गांव में बृहस्पतिवार की शाम कथित तौर पर झूठी शान के नाम पर एक किशोरी की हत्या कर दी गई और शव को जला दिया गया. पुलिस ने भादंसं की धारा 302 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है. लड़की कक्षा नौ की छात्रा थी.
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र ने कहा कि पुलिस को खेवड़ा निवासी रोहताश नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी कि बड़ौली गांव की एक लड़की का उसके बेटे के साथ प्रेम प्रसंग था और अब लड़की की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि रोहताश ने शक जताते हुए कहा कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़की की हत्या की गई है.
संबंधित खबरें
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
भारत में कम उम्र की महिलाओं में बढ़े ब्रेस्ट कैंसर के मामले
ईरान युद्ध का भारत पर असर, लाखों की संख्या में फंसे भारतीय
\