देश

Haryana: रोहतक में दिनदहाड़े ऑनर किलिंग, शादी कराने के बहाने प्रेमी-प्रेमिका को बुलाया और गोलियों से भूना

हरियाणा (Haryana) के रोहतक (Rohtak) में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां शादी के लिए निकले प्रेमी जोड़े को कफन में वापस लौटना पड़ा. दरअसल लड़का और लड़की शादी कर अपनी जिंदगी जीना चाहते थे. लेकिन उनके घरवालों को ये मंजूर नहीं था. लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार लड़के रोहित के परिजन तो मान गए. लेकिन लड़की पूजा के घरवालों ने हां नहीं बोला. रिपोर्ट के मुताबिक लड़की अपने ताऊ के घर रहा करती थी. उसके पिता का निधन हो गया था. जिसके बाद वहीं अपने ताऊ के साथ रहा करती थी. इस दौरान लड़की को एक लड़के से प्यार हो गया. दोनों ने घर बसाने का निर्णय लिया. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि इसका परिणाम इतना खौफनाक होगा.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

रिपोर्ट के मुताबिक लड़के के वालों की तरफ हां बोलने के बाद लड़की के ताऊ ने उन्हें कोर्ट में शादी के लिए बुलाया. लेकिन उससे पहले लड़की ने ताऊ ने खौफानाक वारदात को अंजाम देने का मन बना लिया था. जैसे ही लड़का और लड़की शादी के लिए कोर्ट के पास पहुंचे तो उसके ताऊ ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसके बाद दोनों को अस्पताल लेकर जाया गया. जहां पर उसकी मौत हो गई. Uttarakhand: 24 साल के दुकानदार ने मांगा सिगरेट का पैसा तो पुलिसवालें समेत तीन लोगों ने कर दी हत्या.

वहीं घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामाल दर्ज कर लिया है. घटना की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या के बाद से आरोपी फरार है. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. लड़की के ताऊ के साथ कुछ और लोगों के होने की संभावना जता रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).