देश

उत्तराखंड: एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मसार, चौकीदार ने 6 साल की बच्ची की हत्या के बाद शव से किया दुष्कर्म

हरिद्वार में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. पोल्ट्री फार्म के एक चौकीदार ने 6 साल की बच्ची की हत्या के बाद शव के साथ दुष्कर्म किया. इस घटना ने लोगों का दिह दहला दिया है. बच्ची के मां बाप बिजनौर के रहने वाले हैं...

उत्तराखंड: एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मसार, चौकीदार ने 6 साल की बच्ची की हत्या के बाद शव से किया दुष्कर्म
प्रतीकात्मक तस्वीर (photo credit- File Photo)

हरिद्वार में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. पोल्ट्री फार्म के एक चौकीदार ने 6 साल की बच्ची की हत्या के बाद शव के साथ दुष्कर्म किया. इस घटना ने लोगों का दिह दहला दिया है.  बच्ची के मां बाप बिजनौर के रहने वाले हैं. वो अपनी बच्ची के साथ उत्तराखंड में रह रहे थे.      शुक्रवार को बच्ची अचानक गायब हो गई. परिवार वालों के बहुत ढूंढने पर भी बच्ची नहीं मिली. पूछताछ के बाद उन्हें पता चला कि बच्ची को पोल्ट्रीफार्म के चौकीदार के साथ देखा गया था. पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा. पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया, जब बच्ची चिल्लाने लगी तो उसने बच्ची की हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म किया. घटनास्थल से खून से सने हुए बच्ची के कपड़े भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण, हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस को आरोपी के और भी कई जुर्म में शामिल होने का शक है, इस बात का पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: मुंबई में 60 साल के बुजुर्ग ने किया किशोरी से बलात्कार, गिरफ्तार

कुछ दिनों पहले 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था. चार में से तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और एक फरार है. छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. कड़े कानून के बावजूद आए दिन ऐसी खबरें सुनाई देती रहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2019 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).