देश

उत्तर प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ का ऐलान, हंदवाड़ा में शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के परिवार को 50 लाख रुपये और एक सदस्य को देंगे सरकारी नौकरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीद हुए भारतीय सेना (Indian Army) के शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा (Colonel Ashutosh Sharma) के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता और एक नौकरी देने की घोषणा मुख्यमंत्री जी ने की है. शहीद आशुतोष शर्मा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले थे. मुठभेड़ के दौरान भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ कई ऑपरेशनों को अंजाम दिया. इसमें सुरक्षाबलों ने आतंकी हैदर को मार गिराया. लेकिन इस मुठभेड़ में हंदवाड़ा के राजवार इलाके में मुठभेड़ के दौरान कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राकेश, लांस नायक दिनेश के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर शकील काजी शहीद हो गए.

सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits: ANI)

शहीद कर्नल आशुतोष की शाहदत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले माँ भारती के वीर सपूतों के शौर्य व शहादत को कोटिशः नमन, आप सभी शहीदों का यह सर्वाेच्च बलिदान अविस्मरणीय है. देश को आप पर गर्व है. पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर वीरों की शहादत को नम करते हुए कहा कि उनके इस बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा.

ANI का ट्वीट:- 

गौरतलब हो कि दरअसल जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के राजवार इलाके में रविवार को हुई मुठभेड़ में दो बड़े अफसर समेत पांच जवान शहीद हो गए हैं. शहीद होने वालों में राष्ट्रीय रायफल्स के कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद और पुलिस के एक सब-इस्पेक्टर शकील काजी शामिल हैं. वहीं इस मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).