हमास-स्टाइल मिसाइलों से हमला कर रहा पाकिस्तान; S-400 डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही किया नाकाम
भारत-पाक सीमा पर तनाव खतरनाक मोड़ ले चुका है. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान अब हमास-स्टाइल मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है, ठीक वैसे ही जैसे आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर सस्ते रॉकेट्स दागे थे.
नई दिल्ली: भारत-पाक सीमा पर तनाव खतरनाक मोड़ ले चुका है. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान अब हमास-स्टाइल मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है, ठीक वैसे ही जैसे आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर सस्ते रॉकेट्स दागे थे. जम्मू के आसमान में दिखे विस्फोट और चमकते फ्लैश इस बात की पुष्टि करते हैं कि पाकिस्तान की सेना अब आतंकी संगठनों जैसा व्यवहार कर रही है.
भारतीय एयर डिफेंस ने गिराया पाकिस्तान का F-16 Fighter Jet; पाक जेट को हवा में किया ध्वस्त.
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 7 मई की रात को पाकिस्तान ने जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, भुज जैसे कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, जिन्हें इंटीग्रेटेड काउंटर UAS ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. सुबह भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस राडार और सिस्टम पर जवाबी हमले किए और लाहौर स्थित एक रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय किया.
आठ मिसाइलें, दर्जनों ड्रोन हमले
गुरुवार को पाकिस्तान ने जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अर्निया सेक्टरों पर आठ मिसाइलें दागीं, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने समय रहते नष्ट कर दिया. साथ ही उधमपुर और जैसलमेर में भी पाकिस्तानी ड्रोन इंटरसेप्ट किए गए. भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम, विशेषकर S-400 जैसे एडवांस सिस्टम, पूरी तरह से सक्रिय हैं.
राजस्थान से पंजाब तक ब्लैकआउट
देश के कई हिस्सों में सुरक्षा कारणों से ब्लैकआउट किया गया है. राजस्थान के बीकानेर, पंजाब के जालंधर, अमृतसर, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, सांबा, जम्मू, अखनूर में अंधेरा कर दिया गया ताकि एयर डिफेंस आसानी से दुश्मन के उपकरणों को ट्रैक कर सके.
पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’
भारत ने पहले ही पाहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और POK के आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस अभियान में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया. भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सेना या नागरिकों पर कोई भी हमला, उचित जवाब को आमंत्रित करेगा.
भारत का जवाब: सटीक, नियंत्रित और आतंकी ठिकानों तक सीमित
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस वार्ता में कहा, "भारत ने पहले नहीं बल्कि पाकिस्तान की ओर से 22 अप्रैल को हुई शुरुआत का जवाब दिया है. भारत की प्रतिक्रिया संयमित और सटीक रही है — केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है, न कि सैन्य या नागरिक ठिकानों को." उन्होंने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान ने फिर उकसाया, तो जवाब और तीखा होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

