Honor killing: बिहार में प्रेमी, प्रेमिका का अधजला शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक किशोर और किशोरी का अधजला शव बरामद किया है. बताया जाता है कि प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव को छिपाने की नियत से जलाया जा रहा था.
मोतिहारी, 10 मई: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक किशोर और किशोरी का अधजला शव बरामद किया है. बताया जाता है कि प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव को छिपाने की नियत से जलाया जा रहा था. पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतक नाबालिग बताया जा रहा है. पुलिस के अधिकारी ने बताया घटना सुगौली थाना क्षेत्र के माली डुमरी गांव की है. प्रेमी युगल इसी गांव के रहने वाले थे. दोनों का शव सिकरहना नदी के किनारे जलाया जा रहा था. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर शवों को बरामद कर लिया है. यह भी पढ़ें: School Van Catches Fire: UP के अमेठी जिले में स्कूल वैन में लगी आग, दो छात्र जले
डीएसपी (सदर) आईपीएस राज ने बुधवार के बताया कि प्रथम ²ष्टया ऑनर किलिंग का मामला प्रतीत हो रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दोनो शव लगभग 75 प्रतिशत जलने की बात बतायी जा रही है. दोनो की हत्या गला रेतकर की गई है.
मृतक लड़के और लड़की की उम्र 15 साल के करीब बताई जा रही है. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है. पुलिस ने बताया कि प्रथम ²ष्टया लड़की के घर में ही दोनों की हत्या की बात सामने आई है। जांच के बाद ही पूरी बात स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल मृतक लड़की की मां से पूछताछ जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

