News

Hair Dryer Blast: प्लग में लगाते ही ब्लास्ट हुआ हेयर ड्रायर, महिला के दोनों हाथ उड़े, कर्नाटक के बागलकोट में हैरान करनेवाला हादसा

कर्नाटक के बागलकोट में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक हेयर ड्रायर में अचानक ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में महिला के दोनों हाथ कट गए है.

Hair Dryer Blast: प्लग में लगाते ही ब्लास्ट हुआ हेयर ड्रायर, महिला के दोनों हाथ उड़े, कर्नाटक के बागलकोट में हैरान करनेवाला हादसा
Credit-(Pixabay)

Hair Dryer Blast: कर्नाटक के बागलकोट में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक हेयर ड्रायर में अचानक ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में महिला के दोनों हाथ कट गए है. जानकारी के मुताबिक़ बुधवार रात को बागलकोट जिले के इलकल कस्बे में बासम्मा यारानल नाम की एक महिला हेयर ड्रायर चेक कर रही थी और इसी दौरान हेयर ड्रायर ब्लास्ट हो गया. हेयर ड्रायर के फटने से महिला की उंगलियां और हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गए है.

दरअसल एक कूरियर से एक युवक ये हेयर ड्रायर लेकर आया था.ये पार्सल राजेश्वरी नाम की महिला का था. वो इस समय घर पर नहीं थी तो उसने फ़ोन करके अपनी पड़ोसी महिला को बासम्मा यारानल पार्सल लेने और इसके बाद उसे चेक करने के लिए कहा था. इसी दौरान ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है की मेड इन चाइना का ये केमेई ब्रांड का हेयर ड्रायर था. ये भी पढ़े:VIDEO: कर्नाटक के कोट्टाराक्कारा में भीषण हादसा, स्कॉर्पियो से टकराने के बाद KSRTC बस के चारों पहिए हुए अलग

पीड़ित महिला ने बताया की कूरियर वाले की मौजूदगी में उसने हेयर ड्रायर चेक किया. इस हादसे में महिला ने अपनी सभी उंगलियां खो दी है. इस मामले की और भी तरीके से जांच की जा रही है. शुरुवात में  महिला ने बताया था की उसने ये ख़रीदा है, बाद में उसने इनकार कर दिया. 37 वर्षीय बसम्मा यरनल, पूर्व सैनिक पपन्ना यरनल की विधवा हैं, जिनकी 2017 में जम्मू-कश्मीर में तैनात रहने के दौरान बिजली के झटके से दुखद मृत्यु हो गई थी. इस घटना के बाद महिला हॉस्पिटल में एडमिट है और उनका इलाज चल रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2024 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).