आज ही पदभार संभालेंगे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू, अधिसूचना जारी (View Tweet)
Election Commissioner | Credit- ANI

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू आज चुनाव आयुक्त का पदभार संभालेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले चयन पैनल ने कल दोनों को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है. सरकार ने नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. दरअसल, हाल ही में अरुण गोयल के इस्तीफा देने और अनूप चंद पांडेय के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के चलते आयोग में दोनों ही पद खाली हो गए थे.