Attack on Raja Bhaiya in Gwalior: बीजेपी नेता राजा भैया के साथ कार हटाने को लेकर हुआ विवाद, लोगों ने घर के अंदर घुसकर पीटा- VIDEO

Raja Bhaiya Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भाजपा नेता राजा गुर्जर पर हमला हुआ है. हमलवारों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की. मारपीट कार खड़ी करने को लेकर हुई. बीजेपी नेता राजा भैया के ड्राइवर ने जब रिटायर फौजी से गाड़ी हटाने को कहा तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया. पहले उन लोगों ने उनके घर के बाहर उनके ऊपर हमला किया. जब वे घर में अंदर आ गए तो वे लोग अंदर भी घुस आये और अंदर भी मारपीट की. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग राजा भैया के घर में घुसते हैं और उनके साथ मारपीट करने लगते हैं. जबकि राजा भैया उनके सामने हाथ भी जोड़ रहे हैं. मामले में बीजेपी नेता राजा भैया ने महाराजपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जूट गई है.

Video: