VIDEO: 'दरवाजा तोड़ो, दया': फिल्मी स्टाइल में घर में घुसी गुरुग्राम पुलिस, 6 मिनट में बचाई लड़की की जान
गुरुग्राम के अलीपुर गांव में एक लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर जान देने की कोशिश की, लेकिन वक्त रहते पुलिस CID वाले इंस्पेक्टर 'दया' के अंदाज में दरवाजा तोड़कर पहुंची और उसकी जान बचा ली.
Gurugram Police Viral Video: गुरुग्राम के अलीपुर गांव में गुरुवार को जो हुआ, वो किसी थ्रिलर सीरीज से कम नहीं था. दरअसल, एक लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर जान देने की कोशिश की, लेकिन वक्त रहते पुलिस CID वाले इंस्पेक्टर 'दया' के अंदाज में दरवाजा तोड़कर पहुंची और उसकी जान बचा ली. जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर को पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ईआरवी) 236 को सूचना मिली कि एक लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है. उसने गैस सिलिंडर खोलकर हाथ में लाइटर पकड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही टीम सिर्फ 6 मिनट में मौके पर पहुंच गई.
पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल संजय, सिपाही दिनेश और एसपीओ सुंदरलाल शामिल थे. जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, उन्होंने बिना देर किए कमरे का दरवाजा तोड़ा और सबसे पहले गैस सिलिंडर को बंद किया. फिर लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला और समझा-बुझाकर शांत किया.
ये भी पढें: गुरुग्राम : एयर होस्टेस यौन उत्पीड़न मामले की जांच करेगी सात सदस्यीय एसआईटी
फिल्मी स्टाइल में घर में घुसी गुरुग्राम पुलिस
CID वाले इंस्पेक्टर दया के स्टाइल में दरवाजा तोड़कर घर में घुसी पुलिस और बचा ली युवती की जान
गुरग्रामः अलीपुर में जान देने की कोशिश कर रही लड़की को पुलिस टीम मात्र 06 मिनट में बताए गए स्थान पर पहुंच कर बचाया. लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर सिलेंडर खोलकर लाइटर हाथ में ले रखा था. pic.twitter.com/hRSm3kVDXg
— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) April 18, 2025
पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की खूब तारीफ हो रही है. गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने खुद टीम की तारीफ की और तीनों पुलिसकर्मियों को 5-5 हजार रुपये देकर सम्मानित किया.
जब लड़की से महिला पुलिसकर्मी ने बात की तो उसने बताया कि वह अपनी एक दोस्त के साथ घर में रहती है. किसी निजी परेशानी की वजह से उसने यह कदम उठाया. हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद लड़की ने भरोसा दिलाया कि वह अब दोबारा ऐसा कुछ नहीं करेगी.
गुरुग्राम पुलिस की हो रही है तारीफ
इस घटना से एक बात साफ हो गई कि सही वक्त पर की गई पुलिस कार्रवाई किसी की ज़िंदगी बचा सकती है. अगर पुलिस टीम वक्त पर नहीं पहुंचती या एक मिनट की भी देरी होती, तो शायद मामला बेहद गंभीर हो सकता था.
इस घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें लोग पुलिस टीम को असली हीरो बता रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

