एजेंसी न्यूज

Gurugram: गोद लिए हुए बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाले दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

कोलकाता के एक संगठन के माध्यम से दो नाबालिग सहोदर बच्चों को गोद लेकर करीब तीन महीने तक उनका कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने और बाद में उन्हें वापस भेजने वाले गुरुग्राम के एक दंपति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.

Gurugram: गोद लिए हुए बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाले दंपति के खिलाफ मामला दर्ज
(Photo Credit : Freepik)

गुरुग्राम (हरियाणा), 13 दिसंबर: कोलकाता के एक संगठन के माध्यम से दो नाबालिग सहोदर बच्चों को गोद लेकर करीब तीन महीने तक उनका कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने और बाद में उन्हें वापस भेजने वाले गुरुग्राम के एक दंपति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. SI Arrested for Bribe: रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया सब इंस्पेक्टर, विजिलेंस की टीम को देख मुंह में ठूसे पैसे, देखें वीडियो. 

उन्होंने बताया कि बच्चों के मेडिकल परीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि दीपक सिन्हा ने ‘इंडियन सोसायटी फॉर रिहैबिलिटेशन’ की ओर से कोलकाता के रविन्द्र सरोबर थाने में 29 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज करायी है.

शिकायत के अनुसार, गुरुग्राम सेक्टर-10 के रहने वाले नितिन शर्मा और उनकी पत्नी ने 30 मार्च को कोलकाता से दो साल की बच्ची और चार साल के उसके भाई को गोद लिया था, लेकिन 12 जुलाई को दोनों बच्चों को वापस कोलकाता भेज दिया.

सिन्हा ने तहरीर में आरोप लगाया है, गोद लिए जाने से पूर्व बच्चे जिस आश्रय गृह में रह रहे थे, वहां वापसी से पहले दोनों की मेडिकल जांच की गई, जिसमें उनके यौन शोषण की बात सामने आयी.

शिकायत के आधार पर रविन्द्र सरोबर थाने में जीरो प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2022 01:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).