पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने स्थानीय पत्रकार की हत्या की
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में दो अज्ञात बंदूकधारियों ने एक स्थानीय पत्रकार की उसके घर में हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी.
पेशावर, 8 दिसंबर : उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में दो अज्ञात बंदूकधारियों ने एक स्थानीय पत्रकार की उसके घर में हत्या कर दी. यह जानकारी पुलिस ने दी. हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान की मदीना कालोनी में कैस जावेद के घर में जबरन घुस गए.
यह भी पढ़ें : Bharat Bandh: ‘भारत बंद’ के चलते उत्तर प्रदेश हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर अतिरिक्त बलों की तैनाती
पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए. पुलिस के अनुसार जावेद के पेट में गोली मारी गई और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई. वह दस वर्षों से एक निजी टीवी चैनल से कैमरामैन के तौर पर जुड़े हुए थे और अपना वेब चैनल भी चला रहे थे. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

