देश

Animal Cruelty in Guna: एमपी के गुना में कुत्ते ने बेटी को काटा, पिता ने बदला लेने के लिए डॉगी को पीट, पीटकर ली जान, वीडियो वायरल होने पर लोग भड़के

गुना जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर हुआ है. यहां एक युवक ने एक फीमेल डॉग से बदला लेने के लिए सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर मार डाला. क्योंकि उसने उसके बेटी को काट लिया था.

Animal Cruelty in Guna: एमपी के गुना में कुत्ते ने बेटी को काटा, पिता ने बदला लेने के लिए डॉगी को पीट, पीटकर ली जान, वीडियो वायरल होने पर लोग भड़के
stray dog (img: Pixabay)

Animal Cruelty in Guna: मध्य प्रदेश के गुना जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर हुआ है. यहां एक युवक ने एक फीमेल डॉग से बदला लेने के लिए सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर मार डाला. क्योंकि उसने उसके बेटी को काट लिया था. युवक की बेजुबान जानवर के साथ इस क्रूरता को लेकर वीडियो वायरल होने के बाद गुस्से में हैं.

वायरल वीडियो में देखा भी जा सकता है कि युवक फीमेल डॉग को बुरी तरह से प्रताड़ित करता नजर आ रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी ने कुत्ते को पहले लाठी से मारा, फिर बाइक से घसीटा और अंत में सिर पर पत्थर पटककर मार डाला. फिर उसे घसीटे हुए एक कपड़े से बांधकर लेकर फेंकने के लिए जा रहा है. यह भी पढ़े: Animal Cruelty in Lucknow: लखनऊ में बेजुबान के साथ क्रूरता, तीन लड़कों ने एक कुत्ते को क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर कर बेरहमी से मार डाला (Watch Video)

कुत्ते की पीट, पीटकर हत्या:

लोगों ने की कार्रवाई की मांग:

बताया जा रहा है कि गुना में रहने वाला पप्पू नामक शख्स की बेटी को इसी आवारा कुत्ते ने काट लिया था. जिसको लेकर वह काफी गुस्से में थे. आवारा कुत्ते से वह बदला लेने के लिए ही उसने इतनी दर्दनाक तरीके से उसे पीट, पीटकर मार कर जान ली

. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहा है कि आरोपी द्वारा किया गया कृत अपराध की श्रेणी में आता है. इसलिए आरोपी के खिलाफ बेजुबान जानकारी के साथ किए गए इस क्रूरता को लेकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2024 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).