Gujarat: गुजरात में ट्रक और बस की भिड़ंत, 3 की मौत, 30 से अधिक घायल
पालनपुर तालुका थाना के अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान जालौर निवासी गणपतलाल मेघवाल, कैलाशजी मेघवाल-सिरोही के रूप में हुई है, बस चालक विक्रम हिरसागर ने उस समय अंतिम सांस ली, जब उन्हें पालनपुर ले जाया जा रहा था. ट्रक ने वाव मार्केट यार्ड से अरंडी लाद दी थी और इसे कनोदर गांव स्थित राजगोर प्रोटीन फैक्ट्री में पहुंचाना था, जहां दुर्घटना हुई.
पालनपुर: गुजरात (Gujarat) के पालनपुर जिले के कनोदर गांव के पास रविवार तड़के एक बस (Bus) और ट्रक (Truck) की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए. घायलों को उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर के सरकारी अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है. Gujarat: सूरत में 37 वर्षीय पत्रकार की हत्या, परिवार के सामने 4 लोगों ने चाकू मारा
पालनपुर तालुका थाने में दर्ज शिकायत में ट्रक चालक नरेश परमार ने कहा कि जब वह कनोदर गांव में यू-टर्न लेने की कोशिश कर रहे थे, तो बस ट्रक से जा टकराई.
पुलिस ने कहा कि बस चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत और आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. बस राजस्थान के रामसिन से अहमदाबाद की ओर जा रही थी.
पालनपुर तालुका थाना के अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान जालौर निवासी गणपतलाल मेघवाल, कैलाशजी मेघवाल-सिरोही के रूप में हुई है, बस चालक विक्रम हिरसागर ने उस समय अंतिम सांस ली, जब उन्हें पालनपुर ले जाया जा रहा था. ट्रक ने वाव मार्केट यार्ड से अरंडी लाद दी थी और इसे कनोदर गांव स्थित राजगोर प्रोटीन फैक्ट्री में पहुंचाना था, जहां दुर्घटना हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2022 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).