Gujarat Shocker: अहमदाबाद में 35 वर्षीय महिला ने ससुराल वालों पर लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज
महिला ने एफआईआर में यह भी कहा कि उसकी सास ने गर्म चिमटे से जलाती थी. काफी मिन्नत करने के बाद भी ससुराल वाले उसे अस्पताल नहीं ले गए. रिपोर्ट के मुताबिक महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर फिर से पीटा गया.
- Read in
- English
अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई हैं. एक 35 वर्षीय महिला ने अपने ससुराल वालों पर कथित रूप से बलात्कार (Rape) करने का आरोप लगाया हैं. रविवार को महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ रेप और घरेलू हिंसा (Domestic Violence) की शिकायत दर्ज कराई. महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर और देवर ने उसके साथ बलात्कार किया और उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और दहेज (Dowry) रूप में 50 लाख रुपये मांग करता था. Ahmedabad Shocker: ड्रायविंग सिखाने के बहाने मां के दोस्त ने नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार
पीड़ित महिला अहमदाबाद के थलतेज इलाके की रहने वाली है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने जून 2014 में शादी कर ली और दो साल बाद यह दोनों पति पत्नी राजकोट के एक फ्लैट में शिफ्ट हो गया. महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि फ्लैट की ईएमआई भरने के लिए पति ने उसके माता-पिता से 50 लाख रुपये लेने के लिए कहा और जब पत्नी ने मना कर दिया तो उसका पति उसके साथ मारपीट करता था.
महिला ने एफआईआर में यह भी कहा कि उसकी सास ने गर्म चिमटे से जलाती थी. काफी मिन्नत करने के बाद भी ससुराल वाले उसे अस्पताल नहीं ले गए. रिपोर्ट के मुताबिक महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर फिर से पीटा गया. महिला ने ये भी आरोप लगाया कि 2019 में उसके ससुर और देवर ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके साथ मारपीट भी की. उसने कहा कि उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया, लेकिन उसने उसे बुरी तरह पीटा. कथित तौर पर महिला को उसके पति ने छह महीने पहले छोड़ दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2021 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

