Gujarat Shocker: पादरी ने किया 16 साल की नाबालिग का बलात्कार, पत्नी ने रिकॉर्ड किए वीडियो

गुजरात में बलात्कार के आरोप में एक चर्च के पादरी को गिरफ्तार किया गया है. घटना तापी जिले के सोनगढ़ तालुका गांव की है. यहां एक चर्च के 39 वर्षीय पादरी को 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Stop Rape (File Image)

गुजरात में बलात्कार के आरोप में एक चर्च के पादरी को गिरफ्तार किया गया है. घटना तापी जिले के सोनगढ़ तालुका गांव की है. यहां एक चर्च के 39 वर्षीय पादरी को 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हैरान कर देने वाली बात यह है कि आरोपी की पत्नी ने नाबालिग को ब्लैकमेल करने के लिए वारदात का वीडियो और फोटो निकाला था. गुजरात की अदालत ने बलात्कार-हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई, दोषी ने न्यायाधीश पर चप्पल फेंकी. 

यह घटना इस साल मई में हुई थी, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी. जांच अधिकारियों के अनुसार पीड़िता ने शायद इसलिए मामला दर्ज नहीं करवाया होगा क्योंकि ने आरोपी पति पत्नी ने उसकी तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन जारी करने की धमकी थी.

पुलिस ने नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में पादरी बलिराम कोकनी और उसकी पत्नी अनीता को अश्लील तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपियों को बुधवार को सोनगढ़ की स्थानीय अदालत में पेश किया गया. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

आरोपी के खिलाफ मंगलवार को सोनगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और चंद घंटों में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. नाबालिग रेप पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वीडियो और फोटो का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल किया गया. घटना के बारे में बात करते हुए, पुलिस ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता से संपर्क तब किया जब वह चर्च में प्रार्थना करने आई थी.

पीड़िता एक खेतिहर मजदूर की बेटी है और अपने माता-पिता के साथ काम पर जाती है. इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता को अकेले मिलने के लिए बुलाया और घटना हुई. मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक तापी आरएल मवानी कर रहे हैं. मामले में अभी जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास