Gujarat: वडोदरा में स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु ने तीन साल तक किया नाबालिग से रेप, केस दर्ज

आरोप है कि प्रशांत उपाध्याय ने 2013 से 2017 के बीच एक नाबालिग के साथ बार-बार दुष्कर्म किया. उपाध्याय के खिलाफ बलात्कार का यह दूसरा मामला है. इस साल की शुरुआत में धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार होने के बाद प्रशांत उपाध्याय न्यायिक हिरासत में है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

वडोदरा: देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. ताजा मामला गुजरात (Gujarat) का है. यहां एक स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु जिसका नाम प्रशांत उपाध्याय (Prashant Upadhyay) है उस पर एक नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोप है. आरोप है कि प्रशांत उपाध्याय ने 2013 से 2017 के बीच एक नाबालिग के साथ बार-बार दुष्कर्म किया. उपाध्याय के खिलाफ बलात्कार का यह दूसरा मामला है. इस साल की शुरुआत में धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार होने के बाद प्रशांत उपाध्याय न्यायिक हिरासत में है.

शनिवार को गोटरी पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में युवती ने कहा है कि प्रशांत ने 2013 से 2017 के समय के दौरान 12 बार उसके साथ रेप किया. पीड़िता का कहना है कि उस समय उसकी उम्र 13 साल थी और वह प्रशांत के आश्रम में गुरु सेवा के लिए आई थी. प्रशांत ने उसका इलाज करने के बहाने उसके शरीर में दैवीय शक्ति की स्थापना करने की बात पर उसके साथ तीन सालों तक बलात्कार किया. पीड़िता ने बताया कि डर के मारे उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी. Gujarat: जामनगर में 10 साल की बच्ची के साथ प्रिंसिपल ने स्कूल बुलाकर की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार.

शिकायतकर्ता ने कहा, 2015 में, जब वह 16 साल की थी, तो उपाध्याय की तीन महिला शिष्याएं उसे कमरे में ले गईं, वहां प्रशांत उपाध्याय ने उसे एक गोली दी, जिसके बारे में उससे कहा गया कि वह एक माउथ फ्रेशनर है. इस गोली को लेने के बाद वह बेहोश हो गई. शिकायतकर्ता ने कहा कि इस दौरान भी प्रशांत ने उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी.

पीड़िता ने शिकायत में प्रशांत की इन तीनों शिष्याओं को भी सह आरोपी बनाया है. पीड़िता का कहना है कि वह डर के चलते प्रशांत के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवा सकी, लेकिन जब एक अन्य शिष्या ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई तो उसे भी हिम्मत मिल गई.

प्रशांत उपाध्याय को इससे पहले एक महिला को धोखा देने और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वह एक अन्य बलात्कार के मामले का भी सामना कर रहा है. नए मामले के बाद उपाध्याय पर बलात्कार और आपराधिक धमकी के साथ-साथ यौन अपराधों सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड