Gujarat Rains: भारी बारिश के बाद नवसारी में बाढ़ की स्थिति, लोगों को आश्रय गृह पहुंचाया गया; Video

गुजरात के नवसारी जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिससे बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. लगातार बारिश के कारण नवसारी के कई इलाकों में जलभराव से सामान्य जनजीवन प्रभावित है. जिला कलेक्टर क्षिप्रा एस. अग्रे ने आज प्रभावितों के लिए बनाए गए आश्रय गृहों का निरीक्षण किया. नवसारी की जिला कलेक्टर क्षिप्रा एस. अग्रे ने बताया, "110 लोगों को बचाकर यहां आश्रय गृहों में पहुंचाया गया है. नगर निगम, पुलिस और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं और लोगों से एहतियात के तौर पर आश्रय गृहों में जाने का आग्रह कर रहे हैं."