Gujarat: कोरोना को लेकर गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, अब शादी समारोह के लिए करवाना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, केवल 100 लोग ही हो सकते हैं शामिल

गुजरात में अब शादी समारोह के लिए करवाना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

शादी समारोह (Photo Credits: Pixabay)

गांधीनगर: कोरोना महामारी (Corona epidemic)  को लेकर दूसरे अन्य राज्यों की तरह गुजरात (Gujarat) भी परेशान हैं.  जिसको लेकर राज्य सरकार परेशान हैं और लोगों से अभी भी ऐहतियात बरतने को कह रही हैं. हालांकि पहले की अपेक्षा कोरोना (Corona) के मामले राज्य में अब कम पाए जा रहे हैं. लेकिन राज्य में अभी भी कोरोना संक्रमितों के मरीज पाए जा रहे हैं. कोविड- 19 के रोकथाम के लिए ही गुजरात सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए शादी समारोह को लेकर एक गाइडलाइंस जारी की हैं.

सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार अब शादी समारोह में सिर्फ 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे. इसके लिए उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. गुजरात गृह मंत्रालय के अनुसार सरकार इसके लिए एक सॉफ्टवेयर बनाने वाली हैं. इस सॉफ्टवेयर की मदद से शादी में शामिल होने वाले  100 लोगों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. सरकार की तरफ से इजाजत मिलने के बाद वे उतनी संख्या में शादी में जा सकते हैं. इस दौरान लोगों को कोरोना वायरस के नियमों का पालन भी करना होगा. यह भी पढ़े: Coronavirus Cases Update: गुजरात में कोरोना वायरस के 1,560 नए मामले दर्ज, एक दिन में 16 संक्रमितों की हुई मौत

वहीं इसके पहले गुजरात में शादी समारोह के लिए लोगों को इजाजत नहीं लेनी पड़ती थी. लेकिन सरकार ने पाया कि किसी भी शादी समारोह में सरकार द्वारा दिए गए इजाजत से ज्यादा लोगो शामिल होते थे. जिसकी वजह से लोगों की भीड़ बढ़ने पर कोरोना महामारी का खतरा अधिक बढ़ जाता था.  हालांकि पहले भी शादी समारोह में पहले भी 100 लोगों को शामिल होने की इजाजत थी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड